मनाली। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा निराशाजनक रहा है, मुख्यमत्री द्वारा की गई घोषणाएं मात्र चुनावी जुमला ही साबित होंगी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री इस क्षेत्र के लिए देना ही चाहते थी तो उनके पास पांच वर्ष का समय था तब तो कुछ बड़ा मनाली के लिया दिया नहीं। चुनावी समय में की गई घोषणाओं के मायने मनाली की जनता भली भांति जानती है। भाजपा सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में इस क्षेत्र के लिए कोई बड़ी योजना नहीं दी गई। मुख्यमंत्री के संबोधन में ऐसा लग रहा था की जिन घोषणाओं का वो उद्घाटन कर रहे हैं इनका अधिकतर धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। मुख्यमत्री महोदय ने अपने पूरे संबोधन में किसानों बागवानों की कोई बात तक नहीं की गई और साथ ही पर्यटन व्यवसाय व टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों से भी खासी दूरी बनाए रखी। शर्मा ने आरोप लगाते हुए की कहा कि किए इन में से अधिकतर योजनाएं अभी अधर में ही लटकी हुई हैं। इसीलिए एक ही स्टेज में बैठकर ही जानबूझकर आनन फानन मे उद्घाटन करवाए गए। शासन में बैठे लोग यह भूल गए की जिस मंच से आज वह संबोधन कर रहे हैं वह भव्य कॉलेज हिमाचल के छः बार के मुख्यमत्री हिमाचल नवनिर्माता वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा की मुख्यमंत्री महोदय बताएं हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या की गिनती किस किताब में किलोमीटर में लिखी है। साथ ही साथ उन्होंने कहा की भाजपा नेताओं द्वारा भीड़ इक्कठा करने के लिए सरकारी तंत्र का भरपूर दुरुपयोग किया गया पर इनकी यह योजना सफल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा की स्थानीय मंत्री गोविंद ठाकुर ने पिछले चुनाव में जनता के साथ किए गए वायदों जैसे मनाली बस स्टैंड, मेडिकल कालेज, बहुमंजिला पार्किग, वोल्वो बस स्टैंड का निर्माण अनछुआ पर्यटक स्थलों को विकसित करने बारे, सिवरेज सिस्टम बागवानों के लिए कोल्ड स्टोर की सुविधा इत्यादि को पूरा करने में असफल रहे। उसी तरह अब भी की गई घोषणाएं भी मात्र जुमला ही साबित होंगी। इस नाकाम सरकार को जवाब यहां की जनता आने वाले चुनावों में देगी मनाली से इस बार कांग्रेस का विधायक बनेगा।।। Post navigation शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली में 3 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्वघाटन किये मनाली के कोठी, पलचान, कुलंग, बाहंग, वशिष्ठ व अलेउ के लगभग डेढ़ हजार परिवार इस बार सही तरीके से मनाएंगे दशहरे व दीवाली पर्व की खुशियां