मनाली। शिक्षा, भाषा-कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा के वाहंग गांव में लगभग 2 करोड़ लागत के गौसदन तथा 10 करोड़ के मोटरयोग्य पुल का भूमि पूजन किया।

शिक्षा, भाषा-कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा के वाहंग गांव में गौसदन तथा मोटरयोग्य पुल का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किये गए हैं। उन्होंने बताया कि आज लगभग दो करोड़ की लागत से निर्मित किए जाने वाले आधुनिक गौ सदन का निर्माण कार्य आरंभ किया गया है। इसमें दो विशाल काऊशेड, एक चारा भण्डार तथा एक बाउंडरी वाल का निर्माण होगा।
जिसमें लगभग 300 गौमाता को आश्रय मिलेगा जिससे आज गौमाता की सेवा के साथ-साथ संपूर्ण गोवंश के रक्षा के क्षेत्र में एक पूण्य कार्य सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष्य में आज यहां गौसदन का भूमिपूजन में ऋषिवेदव्यास, गौतमऋषि, कंचननाग, माता हिडिंबा, मनु महाराज, शांडिल्य ऋषि, सहित अन्य स्थानीय देवताओं की भी उपस्थिति रही।उन्होंने कहा कि क्लब हाउस मनाली से पलचान तक कि सड़क को पुनः निर्माण कर दुरुस्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज बाहंग से गोशाल तक मोटरयोग्य पुल का भूमि पूजन किया गया है जिसे लगभग 10 करोड़ ख़र्च कर डेढ़ साल की अवधि तक पूर्ण किया जाएगा।
जिससे राष्ट्रीय मार्ग के साथ गौशाल गांव सहित ओल्ड मनाली के जुड़ने से यहाँ एक नया पर्यटन सर्कल विकसित होगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी तक 9 बड़े पुलनिर्माण के अंतर्गत है 6 पुलों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है जबकि तीन पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है।

ग्राम पंचायत नसोगी के उप-प्रधान वेद राम नेगी ने
मुख्यातिथि सहित समस्त गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत में अपना सम्बोधन दिया, उन्होंने समस्त जनता की ओर से शिक्षा मन्त्री का गौसदन व पुल की सौगात देने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर श्रीमती रजनी ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह, महामन्त्री ठाकुर दास , गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सीडब्लूसी के वेद राम ठाकुर, पशुपालन विभाग से डिप्टी डायरेक्टर डॉ विशाल शर्मा, डॉ चैतन्य, डॉ रंजीत, ग्राम पंचायत बरुआ के प्रधान चूड़ामणि ठाकुर, नसोगी के प्रधान दिले राम, वशिष्ठ की प्रधान लाजो देवी, पलचान के उप -प्रधान कीर्ति कृष्ण सहित समस्त महिला मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *