कुल्लू 28 सितम्बर। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने दशहरा उत्सव के दौरान ऐतिहासिक रथ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिये अधिकारियों की टीम के साथ रथ मैदान का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होने के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मैदान में किये जाने वाले सभी आवश्यक प्रबंधों को बारिकी से जांचा और अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाने के आदेश दिये।

आशुतोष गर्ग ने कहा कि रथ मैदान में तीन बड़ी एलईडी स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को रथ यात्रा सुविधाजनक दिखाई दे सके। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव का सर्वाधिक आकर्षण और श्रद्धा का केन्द्र रहती है, जिसमें सैंकड़ों देवी-देवताओं का आपस में महामिलन होता है और श्री रघुनाथ जी की यात्रा में शामिल होते हैं।

पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र शर्मा, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर, कमाण्डेट होम गार्ड निश्चिंत नेगी, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति के.के. कुल्लवी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण के.के. शर्मा, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपायुक्त के साथ मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *