डीएवी स्कूल मनाली में बोर्ड की टर्म-एक परीक्षाओं के लिए गुडलक हवन का आयोजन मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में कक्षा दसवीं तथा बारहवीं की आगामी बोर्ड की टर्म -एक परीक्षाओं के लिए दोपहर बाद विद्यालय प्रांगण में ‘गुड लक’ हवन का आयोजन किया गया। हवन के दौरान संपूर्ण विद्यालय परिसर वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। इस पवित्र अवसर पर प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ मिलकर छात्रों को आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले 10वीं तथा 12वीं के छात्रों को परीक्षा में पूरी मेहनत से कामयाब होने के लिए कहा। बोर्ड की परीक्षाओं के नियमों की पालना तथा परीक्षा भवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए करने प्रेरित किया और उन्हें परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करके सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। Post navigation खंड विकास अधिकारीयों को निर्देश दिए कि मनरेगा में कार्यरत सभी मजदूरों को नए जॉब कार्ड प्रदान करना सुनिश्चित करें शिक्षा,खेलकूद व संस्कृति सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक : गोविंद ठाकुर