मलाणा के माउंट अली रत्नी टिब्बा से लापता कोलकता के सभी ट्रेकर सुरक्षित,अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान की टीम से हुआ ट्रैकरों का सम्पर्क मनाली। मलाणा की 18 हजार फीट ऊंची माउंट अली रत्नी टिब्बा में लापता हुए कोलकता के सभी चार पर्वतारोही सुरक्षित हैं। सर्च अभियान में जुटी अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण खेल संस्थान मनाली की 15 सदस्यों की टीम के साथ इन ट्रेकरों का सम्पर्क हो गया है। हालांकि अभी टीम इन सदस्यों तक नहीं पहुंची है लेकिन सदस्यों का ट्रैकरों से सम्पर्क हो गया है जिससे सभी ने राहत की सांस ली है।संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने भी मलाणा की पहाड़ी में डेरा डाला हुआ है। ट्रेकर अभिजीत बानिक उम्र 43, चिन्मय मंडल 43, दिबाश दास 37 और बिनॉय दास 31 मलाणा की 18 हजार फीट ऊंची माउंट अली रत्नी टिब्बा चोटी को फतेह करने निकले थे। बुधवार से इन ट्रैकरों का कोई अता पता नहीं था। पता चलते ही शुक्रवार को संस्थान की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई थी। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि वह भी मलाणा की पहाड़ियों में रुके हुए हैं और सर्च अभियान का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लापता हुए ट्रैकरों का उनकी टीम के सदस्यों के साथ सम्पर्क हो गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान की टीम अभी ट्रेकरों के पास नहीं पहुंची है लेकिन सभी ट्रैकरों के सुरक्षित होने की सूचना है। Post navigation योद्धा की शूटिंग के लिए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा व अभिनेत्री राशि खन्ना पहुंचे बड़ागड रिजॉर्ट एंड स्पा रविबार को पतलीकूहल मे हिमऊर्जा विभाग द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे(बीपीएल) परिवारों को 77 सोलर लाईटों का वितरण किया गया