मनाली। बीती रात मनाली के एक व्यवसायी का निधन हो गया जोकि मूलतः बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पँचायत पंतेहड़ा के गांव थुईला से सम्बंध रखते थे। जैसे ही उनके निधन के समाचार उनके पैतृक गांव पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ पड़ी। रात को ही लोग उनके पैतृक गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल शर्मा अपने परिवार सहित पिछले काफी से मनाली में ही व्यवसाय कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनका अपने पैतृक गांव थुईला से बेहद लगाव रखते थे और समय समय पर समाजसेवी कामों में भी अपना हरसंभव सहयोग करते थे। आपको बता दें कि आज सुबह करीब 5 बजे उनकी पार्थिक देह उनके पैतृक गांव पहुंची। जिसके बाद उनका पूरे रीति रिवाज के साथ पैतृक श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में मनाली से भी बहुत सारे लोग पहुंचे थे। उनके निधन पर ग्राम पँचायत पंतेहड़ा ने भी अपना शोक व्यक्त किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। Post navigation स्वीप अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित भाषा -संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर 7 सितंबर से कुल्लू के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे