मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष हरी चन्द शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन                           एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन    मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा देश व प्रदेश में निरन्तर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व सेना में अग्निपथ योजना, खाद्य से सम्बन्धित वस्तुओं पर GST लगाने के विरोध में मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष हरी चन्द शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और एस डी एम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान भाजपा सरकार युवा विरोधी, महिला विरोधी और कर्मचारी विरोधी है किसान, बागवान व व्यापारी विरोधी है। केंद्र सरकार ने खाद्य पदार्थों पर जी एस टी लगा कर आम गरीब व्यक्ति की दो वक्त के भोजन पर भी अपनी दृष्टि घुमा दी है। कार्टन इत्यादि पर जी एस टी लगाकर बागवानो‌ की आय का कमर तोड़ने का काम किया गया है। अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ खिलवाड साबित होगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव भुवनेष्वर गौड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंदर नेगी,   प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव किमटा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, प्रेम शर्मा, जिला युवा कांग्रेस प्रभारी दीपक वैध्य, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, कुल्लू जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित महाजन, महिला कांग्रेस‌ अध्यक्ष आलमी ठाकुर, अनुसुचित जाति विभाग अध्यक्ष पुने राम, अल्पसंख्यक सैल अध्यक्ष फतेह चन्द नेगी, इंटक अध्यक्ष दुर्गा दत, मनाली शहर से उपाध्यक्ष प्रेम चन्द प्रेमी, मनाली विधानसभा कांग्रेस महासचिव संजीव ठाकुर मनाली कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरज ठाकुर मनाली महासचिव संगठन महासचिव जोगिंदर ठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर जिला, मनाली कांग्रेस कोषाध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा कांग्रेस महासचिव हीरा लाल वीभु इनके अलावा संतोष कुमार, मनाली कांग्रेस महासचिव कर्म चन्द, उपाध्यक्ष बालक राम ठाकुर, मनाली कांग्रेस महासचिव कृष्ण ठाकुर, मनाली युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष देशराज, सोशल मीडिया मनाली अध्यक्ष धर्मु वाष्टा सहित नरेश ठाकुर, सुशील ठाकुर, हरी, चुनी लाल राकेश सोनी, नीलू राजेन्दर रणवीर, टशी बौध, इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *