कंचनी कूट वशिष्ठ, बाहंग के मकानों व वशिष्ठ पंचायत भवन को नदी से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार जल्द लगाए सरकार
Manali: ब्यास नदी में हाल ही में आयी बाढ से कंचनी कूट बशिष्ठ व बाहंग के कई रिहायशी मकानों, व्यावसायिक जगहों को बाढ़ से खतरा पैदा हो गया है। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चन्द शर्मा ने प्रभावितों से मिलकर उनसे समस्या के बारे जाना उन्होंने सरकार से आग्रह किया की ब्यास नदी से इन लोगों के घरों को सुरक्षित किया जाए।  मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की यह समस्या हाल में आई बाढ के कारण पैदा हुए नदी में बाढ़ आने के कारण नदी ने अपना रास्ता बदला जिस वजह से लोग अब समस्या में‌ फंस गये हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से यह आग्रह किया की मशीनरी को उस जगह पर भेजा जाए जहां से नदी ने अपना पुराना रास्ता छोड नया रास्ता बनाया है जिससे नदी अपने पुराने रास्ते पर मुड़ जाए और लोगों को जान माल का नुक़सान ना हो। उन्होंने कहा की प्रशासन इन मकानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का काम जल्द से जल्द लगाए। हरी चन्द शर्मा ने कहा की यह सब काम सरकार‌ शीघ्र से शीघ्र शुरू करे क्योंकि बरसात का मौसम अभी शुरू ही हुआ आने बाले समय में अगर बरसात हुई और नदी में बाढ़ आई तो इन मकानों‌ का सुरक्षित रहना सम्भव नहीं है इस लिए सरकार और प्रशासन समय रहते जाग जाये और लोग़ों के घरों को बचाया जाये ताकि प्रभावितों को तुरंत राहत मिले अन्यथा प्रशासन और सरकार दोषी और जीमेवार होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *