मनाली।  मनाली के छियाल गांव की होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी अनन्या ठाकुर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किया है। अनन्या ने सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अनन्या की यह पहली राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप है जिसमे उन्होंने प्रदेश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अनन्या की सफलता से छियाल गांव सहित मनाली में खुशी का माहौल है। अनन्या के प्रशिक्षक मानक ने बताया कि यह राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप18 से 20 अप्रैल तक किन्नौर में आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि मनाली की नन्ही होनहार खिलाड़ी अनन्या ने चैपियनशिप में बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अनन्या को सिल्वर मैडल सहित बेस्ट चैलेंजर के खिताब से भी नवाजा गया है। मानक सहित मनाली बॉक्सिंग कल्ब ने अनन्या को पहली सफलता पर बधाई दी है। मनक ने कहा कि अनन्या होनहार खिलाड़ी है और आगे चलकर देश विदेश में नाम कमाएगी।
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी अनन्या को उसकी सफलता पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *