मनाली(नितिन शर्मा)। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा शहर में फुटपाथ पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं। नप ने शहर को साफ सुथरा रखने की मुहिम शुरु की है। अवैध कब्जाधारियों पर चल रहा कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। पत्रकारो से बातचीत में चमन कपूर ने कहा कि मनाली शहर को साफ व सुथरा बनाने में हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहर के कारोबारियों से आग्रह किया कि शहर की सुंदरता बनाए रखने में नप मनाली का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को कई बार आगाह किया गया है लेकिन नहीं मानने वालों पर कार्रवाई करना आज नप की मजबूरी बन गई है। उन्होंने कहा कि दीवारों पर दुकानदारी नहीं करने दी जाएगी। सभी से आग्रह है कि जिन्होंने दीवार पर दुकान लगाई है या फुटपाथ पर कब्जा किया है वो स्वयं ही जगह को खाली कर दें अन्यथा मजबूरन नप को कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी कारोबारी को नप से शिकायत है तो वो कार्यालय में आकर अपनी बात रख सकते हैं। कपूर ने कहा कि मनाली शहर मनाली वालों का है इसलिए सभी लोग इसकी भलाई के बारे में सोचें ओर शहर को बड़े शहरों की तरह सुंदर बनाने के लिए अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि मनाली शहर के लोग अब एक क्लिक पर नगर परिषद में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। नप मनाली जल्द ही ऑन लाइन पोर्टल बनाएगी और शहर के लोगों को आधुनिक सुविधा देगी। कपूर ने कहा कि कुछ कारोबारी दुकान के आगे की दो फीट जगह तक छूट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को एसडीएम मनाली के ध्यान में लाया है। इस विषय पर एसडीएम मनाली के निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद कल्पना ठाकुर व ललिता मौजूद रही। Post navigation मलाणा अग्नि प्रभावितों को बांटे 11 लाख-रजनी ठाकुर anganwadi centers: आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के स्वास्थ्य का होगा ताजा सर्वेक्षण-आशुतोष गर्ग