मनाली। नगर परिषद मनाली सोमवार को एक्शन मूड में दिखीं। मनाली मॉल रॉड , मनु मार्किट और बस स्टेंड के साथ लगती मार्किट पर आवेद रूप से कब्जा कर अपना कारोबार चला रहे कारोबरियों पर नगर परिषद मनाली सख्ती से पेश आती हुई नजर आई। कार्यवाही के दौरान नगर परिषद के लगभग सभी पार्षद एक साथ नजर आए। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर और उपाध्यक्ष मनोज लार्जे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मनाली मॉल रॉड के साथ लगती मार्किटों में नगर परिषद की भूमि पर कारोबारी आवेद रुप से कब्जा कर अपना कारोबार चला रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने घरों और होटलों की दीवारों को आगे रेंट पर दे दिया था जिससे राहगीरों को चलने में भारी परेशानी आ रही थी। नगर परिषद ने अनेकों बार कारीबरियों से आवेद रूप से कारोबार को बंद करने का आग्रह किया। लेकिन बार-बार कहने के बाबजूद न सुनने पर आज यह कार्यवाह परिषद द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के कार्यक्षेत्र ने बनी पानी की निकासी को भी इन कारीबरियों ने बन्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मनाली आवेद रूप से कारोबार कर रहे लोगों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाएगी। Post navigation चार सालों में बंजार क्षेत्र को मिली हैं 82 करोड़ की 53 जलापूर्ति योजनाएं-गोविंद ठाकुर जिला के 34540 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-आशुतोष गर्ग ,पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी को