मनाली। आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के सुअवसर पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल मनाली के सदस्यों ने शिवाजी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका वंदन किया और मॉल रोड़ मनाली में एक रैली भी की। तदोपरान्त सभी कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर चलने और फिर से अखण्ड भारत बनाने का संकल्प लिया। इसमें विशेष रुप से पुणे महाराष्ट्र के बजरंग दल के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कुल्लू विशेष संपर्क प्रमुख श्री विशाल मेहरा ने की । उनके साथ पुणे बजरंगदल के अनीश कोठाबड़े, बिहिप मनाली के सहसंयोजक अमर सिंह, सत्संग प्रमुख राजेश शर्मा, बजरंगदल मनाली के संयोजक खेमराज शर्मा , प्रवीण शर्मा, विजय भारद्वाज आदित्य शर्मा ,राजू आदि उपस्थित रहे। Post navigation काथी व डमचीन को सडक से जोडा जाएगा, 9.51 करोड की पिछली-हुरंग-मानला पेयजल योजना आठ गावों को करेगी लाभावन्वित-गोविन्द ठाकुर इशानी डोगरा ने चमकाया हिमाचल का नाम,यूनिवर्सिटी टॉपर रहने पर प्राप्त किया चांसलर्स गोल्ड मेडल