मनाली। नग्गर खण्ड की हलाण एक पंचायत का बढ़ेइरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पिछले कुछ सालों से छाकी नाले में आ रही बाढ़ से गांव के ठीक नीचे भूस्खलन हो रहा है जिस कारण बढ़ेइरा गांव को खतरा हो गया है। इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन अधिक हो रहा है। भूस्खलन ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीण रात को घरों में सो नहीं पा रहे हैं। भूस्खलन के कारण भीरचन्द के घर में दरारें आ गई हैं जिस कारण रात को वे डर से सो नहीं पाते। लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीण भूमेश्वर, हुक्म राम, सूरत राम, चौबे राम और जगदीश के घर भी खतरा हो गया है। इन ग्रामीणों का कहना है कि छाकी नाले में सुरक्षा दीवार लगाना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि छाकी नाले में पिछले कुछ सालों से लगातार बाढ़ आ रही है जिससे भूस्खलन अधिक हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब स्थिति जोखिम भरी हो गई है। भूस्खलन के समाधान को तलाशा नहीं गया तो आने वाले समय में पूरा गांव खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ व प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि भूस्खलन को रोकने की पहल करे। अन्यथा सारा गांव भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। उन्होने जल्स से जल्द समाधान निकालने का आग्रह किया।

मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि जल्द ही अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया जाएगा। भूस्खलन को रोकने के यथा सम्भव प्रयास किए जाएंगे और ग्रामीणों की इस समस्या को दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *