मनाली। जगतसुख पंचायत में मंगलवार को जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। बागवानी विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में बागवानों को सेब की बागवानी के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सेब में लगने वाली बीमारियों की कैसे रोकथाम की जा सकती है। पंचायत प्रधान बुध राम इस शिविर में मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिविर में विभाग के विशेषज्ञों द्वारा बागवानी से संबंधित अनेक जानकारियां बागवानों की दी गईं । जगतसुख पंचायत के प्रधान बुध राम ने बताया कि जागरूकता शिविर में बागवानों को विभिन्न जानकारियां देने के लिए निजी कंपनी यारा फर्टिलाइजर्स की ओर से डा. सुरेंद्र कुमार व विकी भारद्वाज उपलब्ध रहे। डा. सुरेंद्र कुमार ने सेब के पौधों में लगने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान किसानों को समय पर स्प्रे ,कटिंग , परागकण व पौधों के लिए संत्तुलित पोषण प्रबंधन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पौधों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें संतुलित पोषण आवश्यक है । विक्की भारद्वाज ने कहा कि अच्छी किस्म की दवाइयों व कीटनाशकों का छिड़काव कर बागवान अच्छी पैदाबार ले सकते हैं। Post navigation नगर परिषद के मनोनित सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ,शपथ समारोह में मौजूद रहे मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ छाकी नाले में हो रहे भूस्खलन से कई घरों को खतरा,हलाण एक पंचायत का बढ़ेइरा गांव भूस्खलन की चपेट में