मनाली। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने नगर परिषद मनाली के मनोनीत चार सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी मौजूद रहे। एसडीएम मनाली ने मनोनीत सदस्यों धर्मपाल रुडिंगपा, रानू , बलबीर सिंह सहित जगदीश चन्द को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, विधायक भुवनेश्वर ने मनोनीत नगर परिषद मनाली के सदस्यों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर उपाध्यक्ष मनोज व पार्षदों ने भी मनोनीत सदस्यों का स्वागत किया। भुवनेश्वर गौड़ ने सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मनाली शहर के विकास के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से नवनियुक्त पार्षद शहर के विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। शहर के विकास में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद सुनीता व ललिता मौजूद रहे। शपथ समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चन्द ही महीनों में 500 करोड़ की राशि मनाली के विकास के लिए दी है। जिसके लिए मनाली वासी उनका आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि मनाली में सिबरेज व पानी की गम्भीर समस्या थी जिसके लिए 300 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। मनाली एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। पर्यटकों के लिए समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलव्ध करवाई जाएगी। मनाली में जल्द ही आइस स्केटिंग रिंग बनाया जाएगा। पूछने पर उन्होंने कहा कि मनाली की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। Post navigation बेटियां फाउंडेशन ने सम्मानित की अग्निशन विभाग की टीम ,नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष पहुंचे मुख्य अतिथि, बढ़ाया मनोबल बागवानों ने सीखी विशेषयों से बारीकियां,जगतसुख में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित