मनाली। वीरवार दोहपर बाद नगर परिषद की अवैध कब्जाधारियों पर की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। नगर परिषद की इस मुहिम में 25 से अधिक अवैध कब्जा धारियों पर गाज गिरी है। हालांकि नगर परिषद ने आज कब्जा धारियों से सहयोग मांगा और फुटपाथ खाली रखने का आग्रह किया। अचानक की गई इस कार्रवाई से शहर में लगभग दो घण्टे हड़कंप मचा रहा। कुछ एक कब्जा धारियों का सामान भी नगर परिषद ने जब्त किया। नगर परिषद की इस मुहिम में प्रशासन व पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। नगर परिषद के कर्मियों ने हर कब्जाधारी के पास जाकर फुटपाथ खाली रखने का आग्रह किया। मनु मार्किट में रास्ते पर ही सब्जी सजाने वाले दुकानदार पर भी कार्रवाई की। कब्जा धारियों पर अभियान चलाने के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि कुछ लोगों की बजह से शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। फुटपाथ बन्द कर दिए हैं जिससे पर्यटकों व राहगीरों को चलने में दिक्कत आ रही है। कई दुकानदारों ने दुकान से चार फीट आगे तक सामान रख दिया है। उन्होंने कहा को आज सभी से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का आग्रह किया गया है। मनमानी करने वालों पर शुक्रवार से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मनाली के सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वो नप की इस मुहिम में अपना सहयोग दें। मनाली सुंदर व स्वच्छ रहेगी तो देश विदेश के पर्यटक यहां घूमने का आनंद उठाएंगे और लौटकर मनाली शहर की प्रशंसा करेंगे। कपूर ने कहा कि नप के सभी सदस्यों ने एकमत से मिलकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का अभियान शुरु किया है। सभी से आग्रह है कि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें और अवैध कब्जों को स्वयं ही हटा दें। इस दोरान प्रशासन व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। Post navigation बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर, सभी करें सम्मान : ओशिन रामस्वरूप बने हिमाचल प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक चालक व लघु कर्मशाला महासंघ के सलाहकार