शिमला। जिला किन्नौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी से भेंट की तथा उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जगत सिंह नेगी को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए तथा केक भी काटा गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी राजस्व मंत्री को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। राजस्व मंत्री ने बधाई देने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। Post navigation 05 और 15 वर्ष के सभी विद्यार्थियों के आधार होंगे अपडेट निदेशक उच्चतर शिक्षा ने शिक्षण संस्थानों और उप-निदेशकों को जारी किए आदेश विधायक भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप प्रस्तुत करें अपनी योजनाएं: मुख्यमंत्री