मनाली। पर्यटन नगरी मनाली का मालरोड सोमवार को पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया। पर्यटकों ने मालरोड से लेकर नेहरुकुड़ व सोलंगनाला तक हिमपात का आनंद लिया। रविवार रात को मनाली में हिमपात का क्रम शुरु हो गया। बीच में बर्फ़बारी होने के चलते शहर में बर्फ टिकी नहीं लेकिन सुब्ज होते ही हिमपात ने फिर से गति पकड़ी। बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक होटलों से बाहर निकल आए।
पर्यटकों ने होटलों से बाहर निकलकर हिमपात का आनंद लिया। सुबह मनाली पहुंचे तथा घर लौट रहे पर्यटकों को आने-जाने में दिक्कत हुई लेकिन फोर व्हील ड्राइव वाहन उनका सहारा बने।
दिन को पर्यटकों ने मनाली माल रोड सहित, बाहंग, नेहरुकुड़, कुलंग, पलचान व सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। 
मनाली के होटल कारोबारी रवि व्यास, राजू, बंशी व सुशील ने बताया कि सोमवार सुबह पर्यटक होटलों से बाहर निकलते ही बर्फ के फाहों में झूम उठे। उन्होंने बताया कि जनवरी में मौसम खुशनुमा रहने से पर्यटन कारोबार भी बेहतर रहा है। ताजा हिमपात के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
वाहन चालक नरेंद्र व संजू ने बताया कि अधिकतर पर्यटकों ने मालरोड में बर्फ के फाहों का आनंद लिया। कुछ एक पर्यटक दोपहर को फोर व्हील ड्राइव वाहनो में बाहंग व नेहरुकुंड पर्यटन स्थल होते हुए सोलंग नाला भी जा पहुंचे। शाम पांच बजे पुलिस ने सभी पर्यटक वाहनों को मनाली भेज दिया। दिन भर पर्यटकों ने माल रोड मनाली से लेकर सोलंगनाला तक बर्फ में खेलने का मजा लिया।
डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि आज नेहरुकुड़ सैलानियों के स्नो प्वाइंट बना जबकि कुछ एक पर्यटक फ़ोर व्हील ड्राइव वाहनों में सोलंग नाला भी जा पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *