मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलंेडर जारी किया। इस कलेंडर मंे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चित्र तथा जी-20 लोगो थीम भी मुद्रित किए गए है। इस कलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहाकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, नियंत्रक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग प्रभा राजीव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह कलेंडर 05 जनवरी, 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। .0. Post navigation जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की राज्य सरकार कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए प्रतिबद्धः सुखविंदर सिंह सुक्खू