मनाली में आइस केटिंग रिंग बनाना प्राथमिकता : अमिताभ कहा, देश में प्रतिभा की नहीं आधारभूत सुविधाओं की है कमी केंद्र व राज्य सरकार के साथ मिलकर दूर दराज के क्षेत्रों में देंगे शरद खेलों को बढ़ावा मनाली। भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य अमिताभ शर्मा ने कहा कि मनाली में आइस केटिंग रिंग बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभा की नहीं आधारभूत सुविधाओं की है कमी ह जिस कारण भारतीय खुलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से बेसिक प्रशिक्षण भारत में जबकि एडवांस प्रशिक्षण विदेशों में दिया जाएगा। दूर दराज क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए आधरभूत सुविधाओं पर बल दिया जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य बनने के बाद मनाली पहुंचे आइस स्केटिंग इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा का मनाली में जोरदार स्वागत किया गया। हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सदस्य सहित विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अमिताभ शर्मा को बधाई दी। सम्मानित समारोह आयोजित करने पर अमिताभ शर्मा ने शरद खेलों से जुड़े सभी एसोसिएशन के आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2026 में इटली के कॉर्टिना और मिलान में ओलंपिक खेल होगा। आइसकेटिंग कि साथ साथ स्कीइंग को बढ़ावा दिया जाएगा। सोलंगनाला के लिए स्नो विटिंग मशीन लाई जाएगी और प्रदेश सरकार के मार्ग दर्शन में पर्वतरोहण संस्थान के सहयोग से सोलंग की ढलानों को सुधारा जाएगा। देश सहित प्रदेश में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ की जाएंगी। मनाली में आइस केटिंग रिंग बनाना प्राथमिकता रहेगी। पर्वतरोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने भी अमिताभ शर्मा को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमिताभ शर्मा हिमाचल में विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देंगे। हिप्र आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर व उनकी टीम ने अमिताभ का स्वागत क़िया। रोशन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल ने सिंगपुर में जुलाई में आयोजित आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस बार आइस स्केटिंग डे लाहुल के दलंग में मनाया। काजा में प्रशिक्षण शिविर लगाया। जिसमे 100 से अधिक बच्चों ने प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सेकेट्री जनरल रुप चन्द नेगी, हिप्र विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर सहित उझी घाटी के विभिन्न खेलों से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी व पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। Post navigation छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी: मुकेश अग्निहोत्री राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाएं: मुख्यमंत्री