Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल भाजपा प्रत्याशियों की सूची होगी आज जारी, कट सकते हैं मौजूदा मंत्रियों और विधायकों के टिकट  हिमाचल(मनाली मिरर ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर आज हिमाचल भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। पिछले कल हिमाचल भाजपा चुनाव समिति की बैठक दिल्ली के हरियाणा भवन में संपन्न हुई थी। बैठक में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में जिन उम्मीदवारों को चुवानी मैदान में उतारना है उनके नामों की सूची को केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष भेज दिया गया है। आज अंतिम निर्णय भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति करेगी और अपने प्रत्याशियों की सूची को जारी कर सकती है। बताया यह भी जा रहा है की भाजपा प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ जिताऊ प्रयाशियों को ही चुनावी मैदान में उतारना चाहती है। जिसके चलते प्रदेश में सिटिंग विधायको और मंत्रियों के टिकट भी कट सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *