बंजार से विभा सिंह को भाजपा बना सकती है अपना प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति के पास पहुंचा नाम कुल्लू(बंजार)। पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल खूब गरमाया हुआ है। हिमाचल प्रदेश में दो बड़े राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस टिकटों के मंथन पर लगे हुए है की उनकी पार्टी के लिए कौन जिताऊ प्रत्याशी होगा। इसी कड़ी में आज सोमवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं की टिकटों को लेकर अहम बैठक दिल्ली में स्थित हरियाणा भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नामों का अंतिम प्रारूप तैयार कर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है। अब यह देखना है की कल शाम तक भाजपा प्रत्याशी नाम घोषित किए जाते है या नहीं। इसी कड़ी में बंजार से विभा सिंह का नाम हाईकमान तक पहुंच चुका है, केंद्रीय चुनाव समिति उनके नाम पर मोहर लगाती है या नहीं यह अब भविष्य के गर्व में है। इस वक्त कांग्रेस के प्रत्याशी खीमीराम शर्मा को सिर्फ विभा सिंह ही टक्कर दे सकती हैं। विभा सिंह की बंजार विधानसभा में युवाओं और महिलाओं में अच्छी पकड़ है। उन्हें बंजार क्षेत्र में लोकप्रिय नेता के रूप में जाना जाता है। Post navigation 21 अक्तूबर को भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर भरेंगे मनाली में नामांकन, 20 हजार कार्यकर्ता बनेंगे नामांकन के साक्षी नग्गर में हुई भारतीय जनता पार्टी के नए ऑफिस की ऑपनिंग