मनाली। मनाली बार एसोसिएशन ने जूनियर डिवीजन कोर्ट को सीनियर डिवीजन घोषित करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। मनाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील ठाकुर ने बताया कि आज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से हरिपुर में मुख्यमंत्री का आगमन पर स्वागत किया और आभार भी जताया। सुशील ठाकुर ने कहा कि मनाली बार एसोसिएशन की यह मांग लम्बे अरसे में लंबित थी। अधिवक्ता बहुत लंबे से जूनियर डिवीजन कोर्ट को सीनियर डिवीजन करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग को पूरा किया है। इस दौरान एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *