मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में एलकेजी तथा यूकेजी के नौनिहालों का खेल समागम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मनाली के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री छविंद्र ठाकुर जी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता श्री मेहंदी रत्ता जी तथा कांट्रेक्टर श्री विकास बहल जी भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम इस दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। आए हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ तथा अन्य उपहार देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य आर एस राणा ने अपने संबोधन में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल के द्वारा ही एक मनुष्य बचपन से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क काम करता है। तदोपरांत कक्षा एलकेजी के तीनों अनुभागों के प्रत्येक छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की खेलों जैसे नींबू चम्मच दौड़ ,पिरामिड पेपर का दौड़, बैलून ब्लोइंग, अरेंज द रिंग आदि खेलों में भाग लिया। तत्पश्चात यूकेजी कक्षा के प्रत्येक अनुभाग के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों जैसे कॉइन रेस,कैंडी रेस, ऑब्सटेकल रेस तथा साइकिल रेस में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आनंद लेने आए हुए अभिभावकों के लिए भी खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक अभिभावक ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने खेलों में विजयी प्रतिभागियों तथा अभिभावकों को मेडल तथा उपहार देकर पुरस्कृत किया।मुख्य अतिथि महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार से एक बच्चे का बचपन से लेकर व्यस्क होने तक लालन पालन करना होता है जिससे कि बच्चा अपनी जिंदगी में संस्कार युक्त जीवन जी सके। उन्होंने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के युग में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *