मनाली। बर्फ से लदे 16580 फीट उंचे शिंकुला दर्रे के दीदार को तैयार हो जाएं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम शुक्रवार से डीलक्स बस सेवा शुरु करने जा रहा है। निगम की टीम डीलक्स बस लेकर शिंकुला दर्रे के ट्रायल पर निकली थी। बस का ट्रायल सफल रहा है। निगम शुक्रवार से 35 सीटर डीलक्स बस सेवा शुरु करने जा रहा है। निगम ने दशहरा सीजन को लेकर कुल्लू मनाली आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए यह बस सेवा शुरु की है। बस का किराया 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। निगम की यह बस सुबह सात बजे मनाली से चलेगी और अटल टनल के दीदार करवाते हुए दोपहर को शिंकुला दर्रे में पहुंचेगी। एक घण्टा बर्फिली वादियों में सैर करने के बाद बस शाम को बापस मनाली लौटेगी। शिंकुला दर्रे में इन दिनों लगभग एक फीट बर्फ की परत बिछी हुई है। बर्फ से ढकी वादियों का नजारा देखने योग्य है। पर्यटक यहां पहुंचकर चारों ओर ढके बर्फ के पहाड़ को देखकर बहुत खुश होगा। हालांकि यह बस सेवा मौसम पर निर्भर रहेगी। पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बर्फबारी होने की सूरत में बस दारचा तक ही जाएगी। हालांकि रोहतांग दर्रे में भी बर्फ दीदार दो रहे हैं लेकिन रोहतांग से अधिक बर्फ शिंकुला में गिरी हुई है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी दशहरा सीजन में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। दशहरे के चलते पर्यटकों का कुल्लू मनाली आना शुरु हो गया है। हालांकि नवरात्रों में भीड़ कम है लेकिन नवरात्रे संपन्न होते ही कुल्लू मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ेगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम परिवहन शाखा के सहायक प्रबन्धक राम पाल ने बताया कि वीरवार को 35 सीटर डीलक्स बस का शिंकुला दर्रे के लिए सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से निगम शुक्रवार सुबह से बस सेवा शुरु करने जा रहा है। किराया एक हजार निर्धारित किया है। बस सुबह चलकर शाम को बापस मनाली लौट आएगी। Post navigation मुख्यमंत्री ने जोगिंद्रा बैंक की आईएमपीएस सुविधा का शुभारंभ किया AIIMS BILASPUR HIMACHAL: मुख्यमंत्री ने किया एम्स परिसर का दौरा