मुख्यमंत्री के मंच पर विभा सिंह का अपमान विधायक सुरेंद्र शौरी को पड़ा मंहगा,छह दिन बाद ही विभा ने उसी मंच पर दिखाई अपनी ताकत कुल्लू(ब्यूरो मनाली मिरर)। छह दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बंजार आए और करोड़ों की सौगात बंजार के लोगों को दे गए। बंजार का मेला मंच खचाखच भरा था और धाऊगी वार्ड से जिला परिषद सदस्य एवं हितेश्वर सिंह की धर्मपत्नी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंच पर बुका देने गई और विधायक सुरेंद्र शौरी के समर्थकों ने उनके खिलाफ जोरदार हुटिंग की। यही नहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें मंच पर सीट छोड़ने को कहा लेकिन उन्हें सीट की भी व्यवस्था नहीं की गई जिस कारण काफी महिलाओं में आक्रोश भी पनपा। यही नहीं विभा सिंह मंच छोड़कर आम जनता के बीच बैठने आई। इसके अलावा सैंज में भी मुख्यमंत्री के मंच पर विभा सिंह को सीट नहीं दी गई। इस अपमान को विभा सिंह के समर्थक सहन नहीं कर पाए और गुरुवार को बंजार में एक भारी शक्ति प्रदर्शन अपने पति हितेश्वर सिंह के पक्ष में किया और बंजार से टिकट की मांग कर डाली। हजारों लोगों ने रैली में भाग लिया और नारी अपमान नहीं चलेगा नारे लगे। यही नहीं विभा सिंह व हितेश्वर सिंह के पक्ष में खूब नारेबाजी हुई। इस रैली में भारी मात्रा में महिलाएं एकत्र हुई और बंजार से टिकट बदलने की मांग कर डाली। सभी वक्ताओं ने मंच पर विधायक सुरेंद्र शौरी के खिलाफ आवाज उठाई और बंजार से टिकट बदलने की मांग की। सभी वक्ताओं ने हितेश्वर सिंह के पक्ष में टिकट मंगा। भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए विभा सिंह ने कहा हमें चाहे मंच पर सीट मिले चाहे न मिले लेकिन हम आज भी भाजपा विचारधारा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतने षडयंत्र रचने के बाद भी इतनी भारी जनता पहुंची है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से विधायक सुरेंद्र शौरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस रैली को नाकामयाब करने की पूरी कोशिश की बाबजूद इसके इतनी संख्या में जनता पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा लाडा की कई घोषणाएं की। उन्होंने मुख्यमंत्री के बंजार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जिला परिषद सदस्य होने के नाते वोह यहां मुख्यमंत्री का स्वागत करने आई थी लेकिन वर्तमान विधायक के समर्थकों ने अपमान किया। उन्होंने सुरेंद्र शौरी को सीधे तौर पर कहा कि संगठन की जो बात करते हैं वोह भूल गए कि संगठन में अनुशाशन होता है। हम उस अनुशाशन को आज तक कायम रखा गया है। बाक्स जब मैं मंच से उतरी मुझे धक्का दिया गया विभा सिंह ने कहा कि जब सीएम को मैं मंच पर बुका देकर नीचे उतर रही थी तो एक व्यक्ति ने मुझे धक्का दिया और मैंने पलट कर उसका जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति एक महिला प्रतिनिधि का सम्मान नहीं करता ऐसे नेता से जनता क्या उम्मीद रख सकती है। Post navigation Contribution to Chief Minister’s Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान Election Commission of India team on three day tour of Himachal: भारत चुनाव आयोग की टीम हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर