मनाली : पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। मनाली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नियमों की धज्जियां उड़ाकर खनन की अनुमति दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और कांग्रेस के नेता आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। सरकार ने कुल्लू से मनाली तक ब्यास नदी में कुछ स्थान खनन के लिए खोल दिए है। जो लोग आपदा के लिए खनन को कारण मान रहे थे, वही लोग आवेदन कर खनन कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए ओपन टेंडर तक नही करवाये गए। साधारण प्रार्थना पत्र पर ही खनन की अनुमति दी गई। पर्यावरण, एफसीए की अनुमति लिए बगैर ही यह कार्य करवाये जा रहे हैं। जिसकी वह सरासर निंदा करते है। उन्होने कहा कि ब्यास नदी में लगे क्रशर बन्द कर दिए गए हैं । इससे पंचायतों, जलशक्ति, लोनिवि समेत तमाम सरकारी कार्य रुके हुए हैं। लोग अपने भवनो का कार्य नही कर पा रहे। जो गर्मीण अपनी जरूरत के लिए बेलचा लेकर रेत आदि निकालते थे , वह बन्द कर दिया है। लेकिन कांग्रेस सरकार खुद नियमो की धज्जियां उड़ाकर खनन की अनुमति दे रही है। मनाली का सर्किट हाउस भी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के नाम आउटसोर्स कर दिया है। आपदा में भी कांग्रेस के लोग सिर्फ पैसा कमाने की जुगत में में रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिनके दस्तावेज नही है, वे क्रशर बन्द किये जाने चाहिए लेकिन जिनकी तमाम औपचारिकताएं पूरी है वह क्यो बन्द किये जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस प्रकार के कार्य बन्द करें। अन्यथा विपक्ष के नाते उन्हें जनता के साथ मिलकर आंदोलन करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *