लाहुल स्पीति में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच में होगा रोचक मुकाबला, आप पार्टी बिगाड़ेगी खेल कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर,भाजपा प्रत्याशी रामलाल मारकंडा तो आप से प्रत्याशी होगें सुदर्शन जस्पा केलंग(ब्यूरो मनाली मिरर): विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय पार्टियां खूब जोर आजमाईश करने बाली हैं। यहां हम बात लाहुल स्पीति के विधानसभा क्षेत्र की कर रहे हैं। यहां से आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा की घोषणा कर दी थी और बीते कल कांग्रेस पार्टी ने भी लिस्ट जारी कर रवि ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है,रही बात भाजपा की तो यहां से डॉक्टर रामलाल मारकंडा को टिकट मिलना तय है सिर्फ पार्टी स्तर पर घोषणा होनी बाकी रह गई है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच में कड़ा मुकाबला देखने का मिला था। आजाद प्रत्याशी के रूप में उतरे प्रत्याशी ने कांग्रेस पार्टी के स्मीकरणों को बिगाड़ दिया था। इस बार आजाद रहे प्रत्याशी को आम आदमी पार्टी ने अपना कैंडिडेट घोषित किया है। अब देखना यह होगा की इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होने की वजह से किस पार्टी को ज्यादा नुकसान पहुंचने बाला है। कांग्रेस प्रत्याशी पिछले पांच वर्षों से अपने विधानसभा क्षेत्र में डटे हुए हैं और पिछले इन कुछ सालों में रवि ठाकुर की लोकप्रियता भी खूब बड़ी है। अब हम बात करें भाजपा प्रत्याशी रामलाल मारकंडा की तो बह भी पिछले काफी समय से लाहुल स्पीति में ही देखे गए हैं। रूटे हुओं को मनाने और पार्टी को सुदृढ़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मारकंडा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। मारकंडा ने सरकार में बतौर मंत्री रहते हुए ज़िला लाहुल स्पीति में अथाह विकास की गंगा बहाई है। Post navigation स्कूल शिक्षक को किया सस्पेंड स्कूल में था अनुपस्थित, कई दिनों से नहीं बन रहा था स्कूल में मिड डे मील का खाना नामांकन के बहाने रवि ठाकुर ने दिखाई ताकत, नॉमिनेशन भरने के लिए केलांग में उमड़ा जन सैलाब, किया शक्ति प्रदर्शन